Bokaro News: डीपीएस बोकारो में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह संपन्न, नए पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ
बोकारो, जुलाई 23 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से डीपीएस बोकारो के नए छात्र परिषद का बैज अलंकरण समारोह गुरुवार को विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा थे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बाल स्केटरों द्वारा मुख्य अतिथि के अनूठे स्वागत से हुई। इसके बाद नवगठित छात्र परिषद के सदस्य मार्च पास्ट करते हुए मंच तक पहुंचे। मुख्य अतिथि ने परिषद के पदाधिकारियों को सैश पहनाकर तथा बैज अलंकृत कर उनके दायित्वों का औपचारिक हस्तांतरण किया।इस अवसर पर आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि छात्र परिषद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.