बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: गुरूवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल बोकारो में सांस्कृतिक सप्ताह धरोहर के तहत गुरुवार को अंतर-सदन ऑर्केस्ट्रा व समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि संगीत आत्मिक व मानसिक शांति का प्रभावी माध्यम है। भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अंतर विद्यालय देशभक्ति समूह गान समूह नृत्य प्रतियोगिता शुरूप्रतियोगिता का आयोजन समसामयिक बॉलीवुड संगीत पर आधारित ऑर्केस्ट्रा प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छह सदनों के विद्यार्थियों ने तबला, गिटार, की-बोर्ड, बांसुरी, ड्रम, कोंगो व अन्य वाद्ययंत्रों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। रावी, चेनाब, सत...