बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो,प्रतिनिधि। आत्मरक्षा व शारीरिक स्फूर्ति की कला मार्शल आर्ट्स में डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपने दमखम दिखाए हैं। विद्यालय की प्राइमरी व सीनियर, दोनों इकाइयों को मिलाकर कुल 107 छात्र-छात्राओं ने गहन प्रशिक्षण के उपरांत कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट में बेहतर सफलता हासिल की।

प्राइमरी इकाई की सफलता विद्यार्थियों को उनकी दक्षता के आधार पर अलग-अलग बेल्ट से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्राइमरी इकाई में कुल 78 छात्र-छात्राओं ने कामयाबी पाई। इनमें 37 को येलो, दो को ऑरेंज, सात को ग्रीन, 24 विद्यार्थियों को ब्लू 2, एक को ब्लू 1, तीन छात्र-छात्राओं को पर्पल 2, एक को पर्पल 1, दो को ब्राउन 3, तो एक को ब्राउन 2 बेल्ट प्रदान किया गया।

सीनियर इकाई की सफलता वहीं, विद्यालय की सीनियर इकाई में कुल 2...