बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: बोकारो,प्रतिनिधि। डीपीएस चास कक्षा दसवीं के छात्र अनिमेष बाउरी का सेल फुटबॉल अकादमी बोकारो में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 2028-29 के लिए प्रोविजनल चयन हुआ । अंतिम इंडक्शन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनिमेष ने अपनी प्रतिभा,अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिचय देते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित कर इस अकादमी में स्थान बनाया। अनिमेष की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी ने अनिमेष बाउरी को उनकी इस सफलता पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं और कहा अनिमेष ने अपनी लगन, कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर उनके माता सुनीता बाउरी, पिता आभास कुमार बाउरी ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय और प्रशिक्षकों का आभार जताया। ...