बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: डीपीएस चास में आयोजित अंतरसदन सांस्कृतिक महोत्सव के तीसरे दिन विद्यालय का सभागार भारतीय संस्कृति, संगीत और लोक परंपराओं के रंगों से सराबोर हो उठा। नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर भारत की "अनेकता में एकता" की भावना को दर्शाया।

प्रतियोगिता का विवरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका थीं। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों ने अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक पहचान को मंच पर साकार किया। गंगा सदन के विद्यार्थियों ने बंगाल की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित बांग्ला नृत्य प्रस्तुत किया। जमुना सदन ने पंजाब के उत्साह और उमंग से भरपूर लोकनृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। चेनाब सदन ने असम की सांस्कृतिक विरासत क...