बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डीपीएलआर कार्यालय एवं उसके अधीन विशेष भू-अर्जन कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग को लेकर विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने कैंप-2 स्थित डीपीएलआर कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- नियोजन व पुनर्वास की मांग पर उपायुक्त आवास का घेराव विरोध प्रदर्शन का आयोजन मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त और उप विकास आयुक्त की प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि सभा तथा दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विरोध दर्ज कराया और पुनर्वासित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने, कथित भू-माफिया गतिविधियों पर रोक लगाने तथा सात सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग...