Bokaro News: डीएवी-6 में शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर जोर, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-6 में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा के रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को वितरित किए गए। इसके बाद शिक्षकों और अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपलब्धियों तथा सुधार के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मेधा सिंह ने कहा स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देना भी जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ और सकारात्मक मन से विद्यार्थी एकाग्रता, आत्मविश्वास व उत्साह के साथ पढ़ाई कर सकते हैं। संगोष्ठी के साथ विद्यालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। यह भी पढ़ें- Latehar News: अभिभावकों ने शिक्षकों से बच्चों की शैक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.