Bokaro News: डीएवी-4 में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और भावनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बोकारो जनरल अस्पताल के डीजीएम व कंसल्टेंट क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. सुबोध कुमार ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। डॉ. सुबोध कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना शारीरिक स्वास्थ्य। जीवन में तनाव, चिंता, असफलता और भावनात्मक उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि मानसिक परेशानी को कमजोरी समझना उचित नहीं है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: दिशा इंस्टीट्यूट में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.