Bokaro News: डीएवी-4 के नन्हे कलाकारों ने लीफ कोलाज से उकेरे आकर्षक पोस्टर
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 में पाठ्य सहगामी गतिविधियों के तहत कक्षा तृतीय एवं चतुर्थ के विद्यार्थियों के लिए लीफ कोलाज गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक पत्तों का उपयोग कर आकर्षक, रंग-बिरंगे और रचनात्मक पोस्टर तैयार किए। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक अभिव्यक्ति का परिचय देते हुए प्रकृति संरक्षण, हरित पर्यावरण और स्वच्छता जैसे विषयों पर सुंदर कृतियां प्रस्तुत कीं। गतिविधि के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सोच, सौंदर्यबोध, सूक्ष्म अवलोकन क्षमता, टीम भावना तथा प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशीलता का विकास हुआ। विद्यालय के प्राचार्य एस.के. मिश्रा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पाठ्य सहगामी गतिविधियां बच्चों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.