बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर-2सी में शनिवार को खेल दिवस के अवसर पर अंतर सदनीय बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या अनुराधा सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। शिक्षकों ने भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी। प्राचार्या ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करता है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग वॉलीबॉल में विवेकानंद सदन ने प्रथम, हंसराज सदन ने द्वितीय और श्रद्धानंद सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग खो-खो में हंसराज सदन विजेता, श्रद्धानंद सदन उपविजेता और दयानंद सदन तीसरे स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सेक्रेड हार्ट स्कूल में खेल भावना का उत्...