बोकारो, अगस्त 23 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग में शनिवार को राज्यस्तरीय योग एवं एरोबिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के 36 डीएवी विद्यालयों से पहुंचे 505 खिलाड़ी योग एवं एरोबिक्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- टाटा डीएवी जामाडोबा में वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्नप्रतियोगिता का उद्घाटन उद्घाटन सीसीएल कथारा महाप्रबंधक एकेबी सिंह, कथारा एजीएम बिनोद, एआरओ झारखंड जोन-1 जीएन खान, डीएवी स्वांग के प्राचार्य एके मिश्रा सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। प्राचार्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ...