Bokaro News: डीएवी सेक्टर-6 में हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली
बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास व पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर दीपों की जगमगाहट, रंग-बिरंगी सजावट और विद्यार्थियों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रोशन हो उठा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। कार्यक्रम में बालवाटिका से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने कक्षाओं को आकर्षक रंगोलियों से सजाकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विवेकानंद सदन ने प्रथम, दयानंद सदन ने द्वितीय तथा हंसराज और श्रद्धानंद सदन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Garh...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.