Bokaro News: डीएवी की दो शिक्षिकाओं को गार्गी मंजू सम्मान
बोकारो, सितम्बर 29 -- Bokaro News: बोकारो। डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6, बोकारो की शिक्षिकाएं रूबी कुमारी व नीलम झा को शिक्षण क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गार्गी मंजू सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। रांची के रेडिशन ब्लू होटल में आयोजित सम्मान समारोह के चौथे संस्करण में दोनों शिक्षिकाओं ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। समारोह में पद्मश्री से सम्मानित हिंदी कवि डॉ अशोक चक्रधर, साहित्यकार एंड्रयू हॉफलैंड सहित शिक्षा व साहित्य क्षेत्र की हस्तियां मौजूद रहीं। विद्यालय की प्राचार्या डॉ मेधा सिंह ने दोनों शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों का समर्पण, नवाचार व निरंतर सीखने की भावना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत व निष्ठा का सम्मान है तथा अन्य शिक्षकों को भी प्रेरित करेगा। रूबी कुमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.