बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: धनबाद रीजन के डीएमएस (मैकेनिकल) एस बेहरा बेरमो कोयलांचल पहुंचे। यहां सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र की कथारा कोलियरी माइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मशीनों के रखरखाव और उत्पादन कार्यों की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में डीएमएस सबसे पहले कथारा कोलियरी माइंस की एक नंबर क्वायरी पहुंचे। यहां उन्होंने उत्पादन कार्य में लगी शावेल, ड्रिल और पेलोडर समेत अन्य मशीनों के रखरखाव की जानकारी अधिकारियों से ली। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने भी मशीनों से संबंधित कई सुझाव उनके समक्ष रखे। इसके बाद वे बेस वर्कशॉप पहुंचे, जहां उन्होंने खराब होने के कारण खड़े डंपरों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही वाशिंग मशीन के संबंध में भी पूछताछ की। निरीक्षण से पूर्व पीओ कार्यालय ...