Bokaro News: डिवाइडर के झुके रेलिंग दे रहे दुर्घटना को न्योता, मरम्मत की जरूरत
बोकारो, नवम्बर 9 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास शहर के प्रमुख मार्गों और राष्ट्रीय पथ के डिवाइडरों पर लगे रेलिंग अब दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं। गरगा पुल चेकपोस्ट से धर्मशाला और आईटीआई मोड़ से जोधाडीह मोड़ तक कई स्थानों पर डिवाइडर के रेलिंग सड़क की ओर झुक गए हैं। इससे वाहन चालकों के साथ राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है। चेकपोस्ट, तेलीडीह सहित विभिन्न कट प्वाइंट पर झुके हुए ग्रील के कारण आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खतरनाक हिस्सों को तत्काल हटाने का निर्देश : विभिन्न स्थानों पर रेलिंग के नुकीले हिस्से सड़क की ओर निकले हुए है, जो तेज रफ्तार वाहनों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मार्गों पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में समय रहते रेलिंग की मरम्मत नहीं कराई गई तो ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.