Bokaro News: डिजिटल क्रॉप सर्वे व अनुमोदन का कार्य शत-प्रतिशत पूरा करें : उपायुक्त
बोकारो, अक्टूबर 30 -- Bokaro News: गुरुवार को उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में आत्मा (कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण) की प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला कृषि विस्तार कार्ययोजना, किसानों के प्रशिक्षण, दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने, गुणवत्तायुक्त प्रमाणित बीज की उपलब्धता की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला कृषि विस्तार कार्ययोजना के तहत दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। किसानों को बेहतर कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर चर्चा की गई। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.