Bokaro News: डिग्री कॉलेज गोमिया में मनाया गया करम पर्व
बोकारो, सितम्बर 19 -- Bokaro News: डिग्री कॉलेज गोमिया में शनिवार को करम पर्व मनाया गया। अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव ने की। शुरुआत प्राचार्या ने करम डाली की पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी पूजा की। प्राचार्या ने करम पर्व की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व लोक-संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। पर्व भाई-बहन के प्रेम, आपसी सहयोग, सुख-समृद्धि और सामुदायिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से अपनी लोक-संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने करम गीत एवं अन्य लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: महिला कालेज में करमा सांस्कृतिक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.