Bokaro News: डिग्री कॉलेज गोमिया में पौधरोपण व स्वच्छता अभियान
बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: गोमिया। डिग्री कॉलेज गोमिया में एनएसएस यूनिट-1 एवं स्वच्छता सेल के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रथम चरण में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। वहीं, दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर, कक्षाओं एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए पौधा लगाएं-पर्यावरण बचाएं एवं एक पौधा-एक संकल्प का संदेश दिया गया। प्राचार्या डॉ सरिता श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित महाविद्यालय स्वस्थ और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का आधार है। सफल बनाने में एनएसएस समन्वयक डॉ गीता कुमारी का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, जागरूकता रैली व वृक्षारोपण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.