Bokaro News: डालमिया भारत फाउंडेशन ने 100 महिलाओं का कराया स्वास्थ्य जांच
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: बोकारो प्रतिनिधि। डालमिया भारत लिमिटेड की सीएसआर इकाई डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने मराफारी पंचायत में महिलाओं और किशोरियों के लिए स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं में मासिक धर्म, प्रजनन स्वास्थ्य और स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में आसपास के क्षेत्रों की 100 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने भाग लिया। उन्हें स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। 35 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाली प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा देव ने अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य परामर्श दिया। कार्यक्रम में लाइन-2 के प्रोजेक्ट हेड महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मराफारी पंचायत की मुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.