Bokaro News: डांस प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले सम्मानित
बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। पूजा के अवसर पर नर्रा पंचायत स्थित दुर्गा पहाड़ी मंदिर में आकाश गंगा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता में स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पित कुमारी, द्वितीय सोनाक्षी कुमारी व तृतीय सोनल कुमारी रही। इसमें 50 ग्रामीण बच्चे-बच्चियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को सोसाइटी के सचिव चुरामन ठाकुर व पंचायत प्रतिनिधियों ने कप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाकी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया पूजा समिति के सदस्य, ग्रामीण तथा प्रतिभागी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.