बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम के फूड मार्केट में सोमवार की शाम सभी ठेला व खोमचा संचालकों के बीच मेयर भोलू पासवान ने डस्टबिन का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने को लेकर ठेला और खोमचा वालों को डस्टबिन देते हुए खाद्य कचरा उसमें डालने को लेकर अपील किया। इस पहल का उद्देश्य सड़कों पर कचरा फैलने से रोकना तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना है। मेयर ने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक और व्यवसायी का भी दायित्व है। नगर निगम की इस पहल से फास्ट फूड मार्केट में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...