Bokaro News: ठेका मजदूरों की छंटनी और कट मनी वसूली पर भड़का आक्रोश
बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र में ठेका मजदूरों की छंटनी को लेकर श्रमिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ की ओर से कोक-ओवन स्थित सुदर्शन कैंटीन में ठेका मजदूरों की विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने प्रबंधन और ठेका कंपनियों पर मजदूरों के शोषण तथा कट मनी वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सेल जैसे महारत्न संस्थान में हजारों अनुभवी ठेका मजदूरों को काम से बाहर करने की तैयारी की जा रही है। आरोप लगाया कि ठेका कंपनियों के मालिक और बिचौलिए मजदूरों से कट मनी मांग रहे हैं। पैसे देने वालों को काम पर रखा जा रहा है, जबकि इनकार करने वाले 10 से 15 वर्षों का अनुभव रखने के बावजूद हटाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro New...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.