बोकारो, जुलाई 12 -- Bokaro News: करगली, प्रतिनिधि। गोमोह-बरकाकाना रेलखंड पर पोल संख्या 31/35 और 31/37 के बीच करगली रेलवे क्वार्टर के समीप शनिवार को अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सभी ने बिना समय गंवाए 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने पर युवक की हालत गंभीर होने के कारण लोग खुद उसे स्ट्रेचर पर लादकर एंबुलेंस तक ले गए फिर अनुमंडलीय अस्पताल बेरमो रवाना कराया। उनकी तत्परता और मानवीय संवेदना ने घायल को समय पर उपचार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। घायल युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मामले की सूचना रेलवे और पुलिस को दे दी गई है। वहीं घायल को बोकारो रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...