बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: रामगढ़-बोकारो हाईवे के ब्लैक स्पॉट पर खड़े ट्रक को हटाने के दौरान सेक्टर-12 थाना पुलिस से ट्रक ऑनर का रिश्तेदार उलझ गया। पुलिस के अनुसार, ट्रक हटाने पहुंची फोर्स के साथ राकेश यादव ने अभद्रता की और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। मामले में पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर राकेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदामा दास ने बताया कि मेडिकेंट अस्पताल के विपरीत हाईवे किनारे बीएसएल की अधिगृहित जमीन पर अवैध रूप से खटाल संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि वहां रिश्तेदार के ट्रकों को हाईवे के ब्लैक स्पॉट पर खड़ा कराया जाता है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर मामले में सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी पुलिस के पहुंचने पर ट्रक हटाने से इनकार किया गया और विवाद की स्थि...