Bokaro News: ट्रक खड़े कर चालकों ने हड़ताल का किया समर्थन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
बोकारो, नवम्बर 13 -- Bokaro News: विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड संयुक्त ड्राइवर संघ की ओर से गुरुवार को आहूत हड़ताल का बोकारो और चास में मिला-जुला असर देखने को मिला। बंदी का शहर में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा, लेकिन चालकों ने अपनी मांगों के समर्थन में वाहन खड़े कर आंदोलन में भागीदारी जताई। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। गुरुवार सुबह सात बजे चास के आईटीआई मोड़ के समीप ट्रक चालकों ने अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर हड़ताल का समर्थन किया। ट्रक चालक एम यादव और पी सिंह के नेतृत्व में बस, हाइवा और छोटी गाड़ियों के चालकों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: हक के लिए चालकों ने छोड़ा स्टेयरिंग, अनिश्चितकालीन धरना शुरू 13 सूत्री मांगों पर अड़े चालक, बोले- मांगें पूरी होने तक सड़क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.