बोकारो, अक्टूबर 29 -- टीटीपीएस विस्तारीकरण की मांग Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। तेनुघाट विद्युत निगम लिमिटेड के ललपनिया स्थित तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन के लंबित और प्रस्तावित विस्तारीकरण को लेकर तेनुघाट विद्युत मजदूर यूनियन कार्यालय में आम बैठक की गई। अध्यक्षता कोचाकुल्ही के मांझी बाबा फिनीराम सोरेन ने और संचालन फूलचंद हेंब्रम ने किया। वक्ताओं ने कहा कि टीटीपीएस का विस्तारीकरण झारखंड के व्यापक हित में जरूरी है। करीब 34 वर्षों से विद्युत उत्पादन कर रहा यह संयंत्र राज्य की बिजली जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हालांकि, इसकी दोनों उत्पादन इकाइयां पुरानी हो चुकी हैं। ऐसे में संयंत्र की उत्पादन क्षमता और कार्यक्षमता बनाये रखने के लिए विस्तारीकरण की दिशा में ठोस पहल आवश्यक है। कहा कि विस्तारीकरण से राज्य में बिजली उत्...