बोकारो, अगस्त 31 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना में सोमवार को विदाई समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मण महतो को विदाई दी गयी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार की ओर से लक्ष्मण महतो को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डॉ लंबोदर महतो ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लक्ष्मण महतो ने अपने सेवाकाल में जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों के बीच शिक्षा का प्रसार किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कुमार महतो ने कहा कि लक्ष्मण महतो का विद्यालय के प्रति समर्पण और सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार हमेशा याद रहेगा। कार्यक्रम को ...