बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: गोमिया। गोमिया डाक बंगला स्थित पानी टंकी से सैकड़ों गैलन पेयजल व्यर्थ बह रहा है। इससे एक ओर पानी की बर्बादी हो रही है, वहीं दूसरी ओर पीसीसी सड़क पर पानी फैलने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गोमिया और पलिहारी गुरुडीह पंचायत में पेयजल की समस्या के बीच पानी की बर्बादी से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी की नियमित देखरेख नहीं होने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। वहीं विभाग के कनीय अभियंता लुकमान अंसारी ने बताया कि बेसीन में गाद जमा होने से पानी का बहाव बाधित हो रहा है। इसके कारण पानी ऊपर से बहकर बाहर निकल रहा है। उन्होंने जल्द ही बेसीन की सफाई कराने का आश्वासन दिया, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके।

हिंदी हिन्दुस...