Bokaro News: झारखंड स्थापना दिवस पर प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
बोकारो, नवम्बर 22 -- Bokaro News: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र जरीडीह में प्रखंड स्तरीय शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठ से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तहत क्विज, निबंध, चित्रांकन, नृत्य और गायन की स्पर्धाएं आयोजित की गईं। निबंध प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराडीह की तनुजा कुमारी और प्लस टू उच्च विद्यालय पाथुरिया की लवली कुमारी विजेता बनीं। क्विज में उमवि बारहमसिया के नैतिक कुमार और प्लस टू उच्च विद्यालय पाथुरिया की जया कुमारी ने बाजी मारी। चित्रकला में मध्य विद्यालय जैना की मनीषा कुमारी और उच्च विद्यालय बांधडीह के राकेश कुमार विजेता घोषित हुए। यह भी पढ़ें- Gridih News: बीआरसी में सांस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.