बोकारो, नवम्बर 9 -- बोकारो के स्केटर्स का शानदार प्रदर्शन Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। रांची के खेलगांव में आयोजित 16वीं झारखंड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक अपने नाम किए। झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से 300 से अधिक स्केटर्स ने हिस्सा लिया। बोकारो जिले के आठ खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में अक्षत दास (ऋषि) ने सब जूनियर क्वाड पुरुष वर्ग में रजत पदक, जयेश देव ने कैडेट पुरुष वर्ग में रजत पदक और अहाना चौधरी ने 6-8 वर्ष बालिका वर्ग में रजत पदक जीता। वहीं, धृति साधुखान ने इसी आयु वर्ग में दो कांस्य पदक हासिल किए। अक्षत, अहाना और धृति डीपीएस बोकारो के विद्यार्थी हैं, जबकि जयेश श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल के छात...