Bokaro News: झारखंड पेंशनर कल्याण समाज ने लिखा पत्र
बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: तेनुघाट। झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज तेनुघाट के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने पत्र प्रेषित किया है। बताया कि कार्यपालक अभियंता द्वारा कार्यभारित स्थापना में कार्यरत उपेंद्र मांझी नलकूप खलासी के मासिक वेतन से सामान्य भविष्य निधि में अंशदान के रूप में वर्ष 1981 से 1986 तक काटी गई राशि का भुगतान करने के बजाय टालमटोल की नीति अपनाकर अनावश्यक पत्राचार कर ब्याज की राशि का बोझ विभाग पर डाला जा रहा है। श्री मांझी 31 दिसंबर 2020 को ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में मंत्री से अनुरोध है कि वे अपने स्तर से आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए यथाशीघ्र अदयतन ब्याज सहित भुगतान करना की दिशा में कार्रवाई कराएं, अन्यथा बाध्य होकर भुगतान हेतु न्यायालय की शरण लेना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- आशाओं का ई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.