Bokaro News: झामुमो मीडिया प्रभारी सड़क हादसे में घायल
बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: नावाडीह। प्रखंड के झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी अजय कुमार महतो मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। वे अपने एक साथी के साथ बाइक से चिरूडीह से अपने घर जा रहे थे कि नावाडीह कृषि फार्म हाउस के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से सीधी टक्कर हो गई। जानकारी मिलते ही नावाडीह झामुमो पंचायत अध्यक्ष जयलाल महतो पहुंचकर घायलों को नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बोकारो रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में कार के धक्के से बाइक सवार युवक गंभीर, पटना रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.