Bokaro News: झरिया में विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली
बोकारो, जुलाई 11 -- Bokaro News: झरिया। विश्व जनसंख्या दिवस पर सामाजिक संगठन 'इंस्टिट्यूशन फॉर नेशनल ऐमिटी' ने 'बेहतर भविष्य के लिए संतुलित जनसंख्या' के संदेश के साथ शनिवार को रैली निकाली। सामाजिक कार्यकर्ता पिनाकी रॉय के नेतृत्व में यह जागरूकता रैली झरिया के नेताजी चौक फुलरीबाग से शुरू होकर हेटलीबांध, मिस्री पाड़ा और पोद्दार पाड़ा होते हुए इंदिरा चौक पर समाप्त हुई। बारिश के बावजूद लगभग 35 बच्चों और युवाओं ने देश की बढ़ती आबादी पर चिंता जताई। हाथों में आकर्षक बैनर लिए बच्चों ने 'नो मोर पॉपुलेशन, नो मोर पॉवर्टी', 'जनसंख्या संतुलित करो-देश समृद्ध करो' और 'जनसंख्या बिल लाओ-देश बचाओ, वोटर नहीं-नागरिक बनाओ' जैसे नारे लगाए। गुरू नानक कॉलेज की छात्रा नंदनी कुमारी और प्रेज़िडेंसी यूनिवर्सिटी की छात्रा अंगगारी राय ने कहा कि देश को संख्या नहीं, बल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.