बोकारो, अगस्त 10 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने ग्रामीण सड़कों की हालत बदतर कर दी है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बारिश ने बिगाड़ी ग्रामीण पथों की सूरत, जगह-जगह उभर आए गड्ढेग्रामीण सड़कों की स्थिति कई प्रमुख ग्रामीण सड़कें कीचड़, जलजमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण तालाब जैसी नजर आने लगी हैं। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली अधिकांश सड़कें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिसके कारण दोपहिया वाहन चालक अक्सर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था...