Bokaro News: जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक तक जाम से नहीं मिल रही राहत
बोकारो, सितम्बर 27 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास नगर निगम क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ से महावीर चौक तक जाम की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। जिला प्रशासन और चास नगर निगम द्वारा पिछले करीब दस वर्षों से समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को स्थायी राहत नहीं मिल सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की मुख्य वजह निगम से आवंटित दुकानों के सामने पैसे लेकर ठेला-खोमचा लगाने देना, सड़क के दोनों ओर वाहनों की अवैध पार्किंग तथा सड़क किनारे सब्जी बाजार का संचालन है। इसके अलावा कई बैंक, पोस्ट ऑफिस और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास अपनी पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से ग्राहकों के वाहन सड़क पर ही खड़े रहते है। कई दुकानदार सड़क तक सामान सजाकर अतिक्रमण कर रहे है, जिससे आवागमन और बाधित हो जाता है। स्थिति यह है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.