बोकारो, अक्टूबर 31 -- Bokaro News: चास प्रतिनिधि। चास के जोधाडीह मोड़ स्थित गोलंबर पर यातायात व्यवस्था बदहाल होने से आए दिन लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है। व्यस्त चौक पर चारों दिशाओं से छोटे-बड़े वाहनों का एक साथ परिचालन होने के कारण जाम के साथ हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां यातायात पुलिस की तैनाती और ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यातायात नियंत्रण की व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालक मनमाने तरीके से चौक पार करते हैं। इससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। अब तक दस से अधिक लोगों की जान इस मार्ग पर जा चुकी है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और यातायात विभाग की ओर से स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि चौक पर दिन-रात याता...