बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर रविवार को हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारपोखर गांव निवासी करीब 45 वर्षीय सुंदर लाल महतो के रूप में हुई है। वह गांव-गांव घूमकर मुड़ी बेचने के साथ राजमिस्त्री का काम भी करते थे। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे धनबाद रोड पर करीब पांच घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जानकारी के अनुसार, सुंदर लाल महतो मुड़ी बेचने के बाद साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान जोधाडीह मोड़ के पास वह हाइड्रा की चपेट में आ गए। दुर्घटना में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पत्नी ...