बोकारो, अगस्त 24 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि।चास के व्यस्ततम जोधाडीह मोड़ चौक पर सोमवार को भीषण जाम की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक चौक से जुड़े विभिन्न मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, मरीज और आम राहगीर घंटों जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार बढ़ते वाहनों का दबाव, अव्यवस्थित पार्किंग और यातायात नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से आए दिन ऐसी स्थिति बन रही है। जबकि नगर निगम बोर्ड बैठक में जोधाडीह मोड़ की जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया है। चौक पर सिग्नल लाइट और यातायात पुलिस की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर बनने तक जाम से राहत के लिए अस्थायी व्यवस्था पर काम किया जाएगा。

यातायात पुलिस व आधु...