बोकारो, नवम्बर 4 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। जोधाडीह मोड़ गोलांबर पर यातायात व्यवस्था की बदहाली अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए रोजाना की परेशानी बन गई है। धनबाद, पुरुलिया, बोकारो और चंदनकियारी की ओर से आने वाले वाहनों का दबाव एक ही गोलांबर पर पड़ता है। चारों दिशाओं से एक साथ छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। हालात ऐसे हैं कि कुछ मिनट का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग जाते हैं। इसके बावजूद इस महत्वपूर्ण चौक पर न तो स्थायी यातायात पुलिस की तैनाती है और न ही यातायात सिग्नल की व्यवस्था की गई है। गोलांबर पर चारों दिशाओं से वाहनों के पहुंचने के कारण सड़क पार करना भी चुनौती बन गया है। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। आमने-सामने के अलावा दाएं-ब...