Bokaro News: जोधाडीह मोड़ गोलंबर बना दुर्घटनाओं का डेंजर जोन, एक साल में दस से अधिक हादसे
बोकारो, नवम्बर 18 -- Bokaro News: चास का जोधाडीह मोड़ गोलंबर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के कारण हादसों का डेंजर जोन बन गया है। यहां चंदनकियारी, धनबाद, पुरुलिया और बोकारो की ओर से आने-जाने वाले वाहनों का एक साथ दबाव रहता है। चार दिशाओं से बड़ी और छोटी गाड़ियों की आवाजाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। वहीं, तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले एक साल में इस गोलंबर और इसके आसपास के क्षेत्र में दस से अधिक लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। मार्ग पर जाम की बनी रहती स्थिति:
लगातार हादसों से बढ़ी चिंता हाल के हादसों पर गौर करें तो एक माह पूर्व बारपोखर के एक मूढ़ी विक्रेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पूर्व स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.