Bokaro News: जैनामोड़ में छिनतई से कारोबारियों में उबाल, 4 जुलाई को मशाल जुलूस, 5 को आंशिक बाजार बंद का ऐलान
बोकारो, जुलाई 3 -- Bokaro News: जैनामोड़ के त्रिपाठी पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार रात हुई छिनतई की घटना को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। अपराधियों द्वारा मां आभूषण के संचालक रंजीत कुमार बरनवाल से रिवॉल्वर के बल पर करीब 1.25 लाख रुपये की छिनतई किए जाने के मामले का अब तक खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स जैनामोड़ के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष संजय सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि घटना के विरोध में 4 जुलाई को मशाल जुलूस निकाला जाएगा तथा 5 जुलाई को जैनामोड़ बाजार को आंशिक रूप से बंद रखा जाएगा。 यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: भाजपा आज सभी मंडलों में निकलेगी मशाल जुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.