Bokaro News: जैनामोड़-फुसरो मुख्य पथ पर गड्ढों में भरा पानी, ग्रामीणों का प्रदर्शन
बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: जैनामोड़-फुसरो मुख्य पथ की जर्जर स्थिति से परेशान ग्रामीणों का शनिवार को आक्रोश फूट पड़ा। बारिश के बाद सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया, जिससे सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क से गुजर रहे बड़े वाहनों को रोककर विरोध जताया और अर्धनग्न होकर पानी से भरे गड्ढों में उतरकर स्नान किया। इस दौरान सरकार, स्थानीय विधायक और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है। कुछ माह पूर्व सड़क के चौड़ीकरण और नए सिरे से निर्माण के लिए टेंडर हुआ था। कंपनी ने आनन-फानन में निर्माण कार्य शुरू भी किया, लेकिन उद्घाटन के बाद काम बंद कर दिया गया। इससे लोगों की परेशानी बरकरार है। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। मालूम हो कि सड़क की बदहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.