Bokaro News: जैनामोड़-फुसरो मार्ग की बदहाली पर भाजपा का धरना, 15 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: जैनामोड़ -फुसरो मार्ग की जर्जर स्थिति और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में सोमवार को भाजपा ने जैनामोड़ फोरलेन पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राज, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद महतो सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने कहा कि जैनामोड़-फुसरो मार्ग की बदहाल स्थिति क्षेत्र के विकास में बड़ी बाधा बन गई है। सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सरकार और प्रशासन की उदासीनता के कारण लोगों को रोजाना परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेताओं ने सरकार से अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू कर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.