Bokaro News: जैनामोड़ जलापूर्ति योजना से बिना फिल्टर का पानी सप्लाई, ग्रामीणों में नाराजगी
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: जैनामोड़ ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत खूंटरी स्थित जलमीनार से जुड़े 10 पंचायतों में इन दिनों बिना फिल्टर किया हुआ पानी आपूर्ति किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तुपकाडीह पंप हाउस से तेनू-बोकारो नहर का मिट्टीयुक्त पानी सीधे पाइपलाइन के माध्यम से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के एक कर्मी ने बताया कि पानी शुद्ध करने के लिए आवश्यक ब्लीचिंग पाउडर, फिटकरी, चूना सहित अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं है। इसके कारण नहर के पानी को बिना समुचित शोधन के ही आपूर्ति करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आवश्यक सामग्री की मांग संबंधित समिति से की गई है, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि गंदे पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.