बोकारो, अक्टूबर 5 -- Bokaro News: चैम्बर ऑफ कॉमर्स जैनामोड़ का चुनाव आगामी 8 नवम्बर को जैनामोड़ स्थित मारवड़ी धर्मशाला में चुनाव पदाधिकारी डॉ पीके सिंह, सतीश जैना व बीके सिंह की देखरेख में संपन्न होगा। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार निर्वतमान अध्यक्ष संजय कुमार सिंह व हरेराम जयसवाल तथा सचिव पद के लिए पन्नालाल जयसवाल व सुनिल कुमार है। चुनाव पदाधकारी द्वारा चुनाव चिन्ह आवंटित के बाद उम्मीदवार 275 निबंधित व्यापारियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...