बोकारो, सितम्बर 8 -- Bokaro News: प्रखंड की बुंडू पंचायत स्थित बाजारटांड़ में रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक जेनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि दुकान के अंदर से सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके। जाते-जाते चोर दुकान का टूटा हुआ ताला ही अपने साथ ले गए। बुंडू मठटोला निवासी सूरज प्रसाद की जेनरल स्टोर दुकान में घटना हुई। सोमवार सुबह जब सूरज दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देखकर घटना की जानकारी हुई। बताया गया कि चोरों ने पहले दुकान में लगे एक ताले को तोड़ दिया। इसके बाद दूसरे ताले को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। दुकान से कोई सामान चोरी नहीं हुआ। दुकानदार ने घटना की जानकारी बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति को दी। मुखिया ने कहा कि बाजार में दुकानों की सुरक्षा के लिए रात्रि गश्ती बढ़ाने की जरूरत है। उन्हो...