बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। सब-जूनियर व सीनियर झारखंड राज्य जूडो प्रतियोगिता में बोकारो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग में विजेता और सब-जूनियर वर्ग में उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता 9 से 11 अक्टूबर तक कोडरमा के सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में आयोजित हुई। इसका आयोजन कोडरमा जूडो संघ और झारखंड जूडो संघ ने संयुक्त रूप से किया। बोकारो जूडो संघ के सचिव राजीव सिंह ने बताया कि जिले के करीब 110 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खिलाड़ियों ने कुल 36 पदक अपने नाम किए। इनमें 15 स्वर्ण, चार रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ी जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। पदक विजेताओं में कृति, अदिति, सुरभि...