Bokaro News: जुलूस निकालकर छाई ट्रांसपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग
बोकारो, अगस्त 23 -- Bokaro News: करमाटांड़ पंचायत के बुढीडीह गांव की महिलाएं और पुरुषों ने शनिवार को जुलूस के रूप में बुढीडीह गांव से चल कर चन्द्रपुरा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने दुग्दा रेलवे साइडिंग से रेलवे रैक से होने वाले डीवीसी चंद्रपुरा की छाई ट्रांसपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग की। कुंती देवी ने कहा कि डीवीसी चंद्रपुरा की छाई की ट्रांसपोर्टिंग दुग्दा रेलवे साइडिंग से होने से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो जायेगा। छाई खेत खलिहान के साथ साथ पानी को भी बड़े पैमाने पर प्रदूषित करेगा। जिससे स्थानीय ग्रामीण कई गम्भीर बीमारियों से ग्रसित हो जाएंगे। ग्रामीण मोहन मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण किसी भी हाल में दुग्दा रेलवे साइडिंग से छाई की ट्रांसपोर्टिंग नहीं होने देंगे। दुग्दा रेलवे साइडिंग से रेलवे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.