बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: जीजीपीएस सेक्टर-5 बी में बुधवार को दुर्गा पूजा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में धार्मिक व सांस्कृतिक मूल्यों, भक्ति-भावना तथा सत्य की विजय के संदेश को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन करने के साथ हुआ। इसके बाद मां दुर्गा की वंदना व प्रार्थना प्रस्तुत की गई। प्रार्थना के माध्यम से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की शक्ति, महिमा और उनके विभिन्न स्वरूपों का सुंदर चित्रण किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: संशोधित-दुर्गा के स्वरूप में सजे बच्चे, रामायण के मंचन से गूंजा विद्यालय व...