बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: जीजीपीएस बोकारो की वरीय इकाई की शिक्षिका निक्की श्वेता ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद से एमएड की डिग्री प्राप्त कर विश्वविद्यालय में टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उन्हें गोल्ड मेडल व विशिष्ट योग्यता से सम्मानित किया गया। धनबाद में आयोजित दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की ओर से निक्की श्वेता ने यह सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें एमएड डिग्री, विश्वविद्यालय टॉपर का सम्मान व गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि को विद्यालय परिवार ने गौरव का विषय बताया है। विद्यालय में भी निक्की श्वेता को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बोकारो की अंजली कुमारी बनीं मनोविज्ञान विषय की यूनिवर्सिटी टॉपर विद्यालय प्रबंधन समित...